शिवपुरी पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही, थाना इन्दार द्वारा एक 315 बोर का कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार
खबर शिवपुरी जिले के इंदार थाना अंतर्गत क्षेत्र से आ रही है जहां बताया जा रहा है कि SDOP कोलारस श्री विजय कुमार यादव जी के मार्गदर्शन मे थाना इन्दार को दिनांक 26.10.2024 को कस्बा खतौरा मे भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिजरोनी रोड मगरोरा तिराहा पुलिया पर अवैध कट्टा लिये कोई वारदात करने की नियत से बैठा है उक्त सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी महेन्द्र सिंह यादव पुत्र मोतीराम यादव उम्र 43 साल निवासी खतौरा थाना इन्दार के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस अवैध रूप से मिलने पर कट्टा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द किया गया है ।
बरामद माल- एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिन्दा कारतूस कीमती 5400/- रूपये
इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, प्रआर जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर वहीद खान, आर. महेश सिंह, आर. रवि कन्नोजी

0 टिप्पणियाँ