Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : दो बाईकों में आमने समाने भिडंत 6 व्यक्ति घायल

दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत 

 महिला उसका तीन साल का बच्चा सहित 6 लोग घायल

रोंग साइड बाइक दौड़ाना बनी दुर्घटना की बजह 

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे गांधी पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में पति-पत्नी और उनका तीन साल का बेटा व दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

रोंग साइड बाइक चलाने की बजह से हुई घटना -

जानकारी के मुताबिक़ आज गुरूवार की सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग दो बाइकों की भिड़ंत हुई हैं। जिसमे एक बच्चा समेत 6 लोग घायल हो हुए हैं। बताया गया हैं कि कोलारस कस्बे का रहने वाला जाकिर पुत्र अकरम कुरैशी अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी के लिए निकला था। तभी गांधी पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी घायलों को कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से जाकिर को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीँ जाकिर की पत्नी और उसके तीन साल के बच्चे को मामूली चोंटे आई हैं। 

इधर दूसरी बाइक पर सवार खोड़ विजयपुर के रहने वाले अर्जुन पुत्र फूल सिंह लोधी, राहुल ओझा और एक अन्य युवक भी घायल हुआ हैं। बताया गया हैं अर्जुन का साला ट्रक ड्राइवर हैं। उसका ट्रक खराब हो गया था। अर्जुन अपने साले से मिलने के बाद रौंग साइड बाइक चलाकर जा रहा था। जिसकी बजह से दोनों बाइकें आमने सामने से भीड़ गई। इस तीनों बाइक सवार भी घायल हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ