कार ने बाइक सवार मजदूर पिता और उसके दो बेटों को मारी टक्कर
पिता की मौत, दोनों बेटे हुए गंभीर घायल,
दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार फरार
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ पर बाइक सवार मजदूर पिता और उसके दो बेटों में शनिवार की शाम एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में पिता की मौत हुई हैं। वहीँ उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आज रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ मगरोरा गांव का रहने बाला मजदूर मनीराम जाटव मकान बनाने का मिस्त्री था। शनिवार की वह अपने दो बेटों साहिल और सचिन जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर अन्य मजदूरों के साथ मझेरा गांव से मजदूरी कर लौट रहा था। तभी शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ (टीला घाट) पर उसकी बाइक में एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद कार मौके से फरार हो गई थी। हाइवे से गुजर रही एम्बुलेंस के जरिये अन्य तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने मनीराम जाटव को मृत घोसित कर दिया था। वहीँ उसके दोनों बेटों साहिल और सचिन के हाथ पैर में फ्रेक्चर आये। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी हैं। देहात पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ