Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मंडी में नागिन निकलने से दहशत का माहौल

>अनाज मंडी में व्यापारी के फड़ में निकली नागिन

> दहशत में आये हम्माल

 >सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू 

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे की अनाज मंडी में आज शुक्रवार की शाम एक काली नागिन को देखा गया। जिसे देख मौके पर मौजूद हम्मालों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर नागिन का सफल रेस्क्यू किया। बता दें कि गनीमत रही की आज रामनवमी के अवसर पर कोलारस अनाज मंडी का अवकाश था। ऐसे में अवकाश न होने पर मंडी में सैकड़ों किसान मौजूद रहते हैं। जिनके साथ कोई भी घटना घट सकती थी। 

जानकारी के मुताबिक़ आज शुक्रवार अवकाश के दिन कोलारस अनाज मंडी में व्यापारी विमल जैन के फड़ पर हम्माल खाली वारदाने को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक हम्माल को बोरियों में छुपी बैठी एक नागिन दिख गई थी। जिसे देख घबराकर हम्मालों ने काम बंद कर दिया था। बाद में व्यापारी विमल जैन द्वारा इसकी सूचना बदरवास के सर्पमित्र निखिल चंदेल को दी थी। बदरवास से कोलारस अनाज मंडी पहुंचकर सर्पमित्र निखिल ने नागिन का रेस्क्यू किया था। करीब दो घंटे के बाद हम्माल अपने काम पर लौट पाए थे। सर्पमित्र निखिल के द्वारा नागिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ