, रिश्तेदारी से बापस गांव लौट रहा था
शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के बीलवरा गांव के पा।
आज गुरूवार की सुबह घायल अवस्था में एक बाइक चालाक मिला था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच को आगे बढ़ा दिया हैं।
रिश्तेदारी से बापस गांव लौट रहा था -
जानकारी के मुताबिक़ गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव का रहने बाला 28 साल बंटी सेन पुत्र बादामी सेन शिवपुरी अपनी किसी रिश्तेदारी में बुधवार को आया हुआ था। आज सुबह तड़के बंटी अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान वह बैराड़ क्षेत्र के बीलवरा गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया था। सूचना के बाद परिजन बंटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया था।
बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि बाइक सवार किन कारणों से दुर्घटना का शिकार हुआ। कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। घटना स्थल की जांच की गई थी। कुछ लोगों ने किसी जानवर से बाइक टकराने की बात कहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। **
0 टिप्पणियाँ