महाराष्ट्र से कोलारस आ रहा था ट्रक
किराना व्यापारी ने ड्राइवर पर की शंका
महाराष्ट्र से शक्कर भरकर शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे आ रहे ट्रक में जिले की सीमा से सटे हुए गुना जिले के म्याना कस्बे में आग भड़क गई। जब तक फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक ट्रक और उसके भरी क्विंटलो शक्कर जलकर खाक हो गई। व्यापारी ने जानबूझकर आग भड़काने के आरोप लगाए हैं। व्यापारी ने इसकी शिकायत म्याना थाने में दर्ज कराई है। म्याना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोलारस कस्बे के किराना व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि उसने महाराष्ट्र की शक्कर मिल से 350 क्विंटल शक्कर ऑर्डर कर मंगवाई थी। शक्कर की 700 बोरियों को ट्रक में भरकर कोलारस के लिए लाया जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने सुबह 9 बजे फोनकर सूचना दी थी कि ट्रक में आग भड़क गई है और ट्रक में भरी शक्कर की बोरियां जलकर खाक हो गई थी।
किराना व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि जानबूझकर ट्रक में आग भड़काई गई है। व्यापारी अमित का कहना है कि ट्रक में भरी शक्कर की बोरियां को ड्राइवर द्वारा खुर्दबुर्द किया गया है बाद में आग ट्रक में आग भड़काई गई है। इसकी शिकायत म्याना थाने में दर्ज कराई गई है।

0 टिप्पणियाँ