आम आदमी पार्टी प्रदेशकार्यालय का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ 9 नवंबर को होगा
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को आयोजित की गई है
भोपाल।आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के नवीन कार्यालय का शुभारंभ प्रभात पेट्रोल पम्प के समीप सुभाष फाटक पर स्थित अभिरुचि परिसर मे शनिवार 9 नवंबर को प्रातः 10 बजे सर्व धर्मसभा प्रार्थना के उपरांत,प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.भूपेन्द्र शर्मा "विकल"ने जारी प्रेस नोट में बताया कि शुभारंभ के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल मीडिया से 11.30 बजे संक्षिप्त चर्चा करेगी,12बजे जबलपुर,सागर जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री,12.30बजे इन्दौर, उज्जैन जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री,दोपहर 1बजे ग्वालियर- चंबल जोन प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री,1.30बजे भोपाल, नर्मदा पुरम जोन,2 बजे रीवा, शहडोल जोन संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी,2.30 बजे प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सामुहिक चर्चा,3.30 बजे अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष से संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना विचार विर्मश, 3.30 से प्रदेश सोशल मीडिया टीम की बैठक होगी,अपरान्ह 4 बजे पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम,प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई है,4.30बजे कोषाध्यक्ष के साथ वित्तिय विषय पर विस्तृत चर्चा ,5 बजे अनुशासन समिति की बैठक,5.30बजे, डाक्टर विंग के पदाधिकारियों की बैठक, संध्या 6बजे प्रदेश कार्यालय टीम के साथ बैठक,6.30 टेड विंग के पदाधिकारियों की बैठक,7बजे यूथ विंग के पदाधिकारियों की बैठक,7.30बजे समाजसेवी विंग के पदाधिकारियों की बैठक होगी।
रविवार 10 नवंबर को पॉलिटेक्निकल चौराहा पर स्थित हिन्दी भवन मे प्रातः 9.30बजे एससी,एसटी, ओबीसी विंग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक,10बजे लीगल विंग, आरटीआई विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,10.30बजे किसान विंग,लेबर विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,11बजे एजुकेशन विंग,एक्स आर्मी पर्सन्स विंग,एक्स एम्प्लायी विंग,इन्टलेक्चुअल विंग के प्रदेश पदाधिकारियों,11.30 बजे महिला विंग प्रदेश पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विर्मश,12 बजे प्रदेश के रीवा , शहडोल, जबलपुर,सागर, भोपाल, नर्मदा पुरम संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक,12.30बजे प्रदेश सचिवों, संयुक्त सचिवो की बैठक, दोपहर 1से 4बजे तक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी,इसके उपरांत 4.30 बजे से प्रदेशाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, संगठन मंत्रियों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।
...
प्रेषक:-
डा.भूपेन्द्र शर्मा"विकल"
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश
74770-62707,9300011630
Vikal2012@gmail.com
...............
0 टिप्पणियाँ