शिवपुरी की पिपरसमा अनाज मंडी में भाव को लेकर हुए किसानों और व्यापारियों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोपहर दो बजे तक डाक नहीं लग सकी। बाद में प्रबंधन की समझाइस के बाद चार फर्म के व्यापारियों ने किसानों की मूंगफली फसल की खरीदी के लिए राजी हुए तब कहीं जाकर डाक लगना शुरू हो सकी।
जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह किसान मूंगफली की फसल लेकर पिपरसमा अनाज मंडी पहुंचे थे। यहां मंडी और कर्मचारियों और व्यापारियों द्वारा डाक लगाना शुरू ही किया गया था। लेकिन किसानों ने कम भाव में मूंगफली खरीदने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों से बुराभला कह दिया था। जिससे नाराज व्यापारियों ने डाक लगाना बंद कर दिया था।
बताया गया हैं कि मंडी परिषर छोड़कर व्यापारी चले गए थे। किसानों ने इसकी शिकायत मंडी प्रबंधन से दर्ज कराई थी। तब कहीं जाकर मंडी प्रबंधन द्वारा व्यापारियों से बात की गई थी। लेकिन व्यापारी राजी नहीं हुए। बाद में 4 फर्मों के व्यापारियों ने डाक में शामिल होकर किसानों की फसलों को खरीदा था।
0 टिप्पणियाँ