मामा ने भांजे की लाठियों से पीट पीट कर की ह्त्या
मामा से मां के नाम हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था, मां के सामने हुई ह्त्या
शिवपुरी में अपने मामा के घर मां और दोस्त के साथ आये युवक की उसी के मामा ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर पीट पीट कर निर्मम ह्त्या कर दी हैं। इस दौरान बहन अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन भाई ने अपनी बहन की एक नहीं सुनी। भौंती थाना पुलिस ने मृतक के मामा और उसके बेटे व भतीजे के खिलाफ ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं। बता दें कि मृतक चार साल पहले अपने पिता की ह्त्या कर चुका हैं।
मामा से मां के हिस्से जमीन की मांग कर रहा था भांजा -
जानकारी के मुताबिक़ करैरा के सिल्लारपुर गांव का रहने वाला राजू जाटव (30) अपने दोस्त कल्लू लोधी (26) और मां के साथ सोमवार की शाम अपने मामा के गांव भौंती थाना क्षेत्र के बामौर डामरौन मजरा पहुंचा हुआ था। बताया गया हैं कि राजू जाटव के दो मामा थे जिनमें से एक बड़े मामा की मौत हो चुकी थी। राजू जाटव अपने मामा पहलवान से मां के हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था। इसी बात पर चर्चा करने वह मां और दोस्त के साथ मामा के घर पहुंचा था।
मामा ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट -
घायल प्रमोद लोधी ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे के लगभग राजू अपनी मां के सामने अपने मामा पहलवान से जमीन में मां के हिस्से की मांग कर रहा था। इस वार्तालाप में पहलवान का बेटा चन्दन और उसका भतीजा गब्बर जाटव भी मौजद था। तभी पहलवान ने राजू से उसकी बहन को जमीन में से हिस्सा देने को इंकार कर दिया था। इसी बात पर आपस में गालीगलौच होना शुरू कर दी थी। बाद में पहलवान ने अपने बेटे चन्दन और भतीजे गब्बर जाटव के साथ मिलकर लाठियों से राजू को पीटना शुरू कर दिया था। उसने राजू को बचाने का प्रयास किया था। तीनों ने मिलकर उसपर भी हमला बोल दिया था। उसने भागकर अपनी जान जैसे-जैसे बचाई थी।
एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने बताया कि राजू जाटव की ह्त्या के मामले में पुलिस ने पहलवान जाटव और उसके बेटे चन्दन और भतीजे गब्बर जाटव के खिलाफ ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

0 टिप्पणियाँ