Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : DAP खाद की नकली फैक्ट्री का भांडा फोड़ किया पुलिस ने

 शिवपुरी -नकली DAP खाद की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी : 2 लाख की नकली खाद, DAP की बोरियां बरामद, घर बनाई जा रही थी नकली खाद 

- DAP खाद की किल्लत के बीच नकली खाद बनाकर आरोपी कमा रहे थे मौटा मुनाफ़ा  

शिवपुरी जिले की खनियाधाना पुलिस ने ग्राम कफार में मिलावट नकली DAP खाद बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली DAP खाद और खाद बनाने की सामग्री सहित खाली एवं भरी DAP खाद की बोरियों को बरामद किया हैं। पुलिस करीब 2 लाख रूपये की नकली खाद बरामद कर फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। 


बता दें कि पूरे जिले में DAP खाद की किल्लत बनी हुई हैं। किसान खाद गोदाम पर DAP खाद की चाह में घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं फिर भी किसानों को पर्याप्त DAP खाद नहीं मिल पा रही हैं। इधर कुछ लोगों द्वारा मोटा मुनाफ़ा कमाने के लिए नकली DAP खाद बनाकर किसानों की फसलों के साथ खिलबाड़ किया जा रहा था। 

घर में बन रही थी नकली DAP खाद -

खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम कफार के रहने वाले रसीभान लोधी अपने घर पर भारी मात्रा मे अबैध रुप से डीएपी खाद का निर्माण किये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। आज मंगलवार को पुलिस द्वारा कफार गांव में रसीभान लोधी के घर पर दविस दी गई गई थी। यहां पुलिस को देख रसीभान लोधी छतों पर चढ़कर भाग गया था। उसके घर के अंदर आंगन में उड़ीसा और गुरुग्राम हरियाणा के फैक्ट्री के नाम की 60 DAP खाद की नकली  बोरी मिली थी। 70 सफ़ेद बोरियों में संदिग्ध कच्चा पदार्थ मिला था। जिनसे नकली खाद का निर्माण किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त 60 बोरी खाली DAP खाद की बोरियां मिली थी। जिनमें नकली खाद का निर्माण कर भरा जाना था। पुलिस ने एक सिलाई मशीन भी बरामद की हैं। 

परीक्षण के लिए भेजे गए सैम्पल -

खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि तत्काल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड खनियाधाना को मौके पर तलब किया गया तो मौके पर उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं राजकुमार दुबे कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. खनियाधाना उपस्थित हुए थे। अवैध भरे हुये कट्टो से नमूना लिया गया एवं परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी रसीभान लोधी द्वारा उर्वरक का अवैध रूप से भण्डारण तथा कालाबाजारी करने पर ईसी एक्ट एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ