शिवपुरी > सचिव की शिकायत सरपंच के साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
बोले - पंचायत नहीं आता, रुके पड़े विकास कार्य, माँगता हैं रिश्वत
शिवपुरी मुख्यालय पर आयोजित में जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बूढीबरोद की सरपंच और साथ आऐ ग्रामीणों ने कलेक्टर से पंचायत सचिव पवन बोहरे को हटाने की मांग की है। सरपंच का आरोप था कि सचिव पंचायत में ना जाते हुए जिला मुख्यालय पर अपने निवास पर ही रहता हैं। जिससे पंचायत के विकास कार्य आदि नहीं हो पा रहे हैं।
ग्राम पंचायत बूढीबरोद की महिला सरपंच रूपवती जाटव का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव पवन बोहरे के पंचायत न आने के चलते ग्राम पंचायत में विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं साथ ही आवास हितग्राहियों से मजदूरी की राशि दिलाये जाने के एवज में दो दो हजार रुपये की मांग करता है जिससे ग्राम पंचायत बूढीबरोद के ग्रामीण परेशान हैं और पंचायत सचिव पवन बोहरे को हटाकर कोई और सचिव को पंचायत का कार्य सौंपा जाऐ जिससे पंचायत में विकास कार्य हो सकें।
ग्रामीण महिला कसूमी आदिवासी ने बताया कि सचिव दो महीने से गांव में नहीं आया है जब उससे मजदूरी की राशि खातों में डालने के लिए कहा जाता है तो दो दो हजार रुपए मांगता है। उनके आवास स्वीकृत हुए थे। लेकिन मजदूरी के पैसे अभी तक सचिव की लापरवाही से उनके खाते में नहीं आये हैं। इसी के चलते आज सभी ग्रामीणों ने सचिव पवन बोहरे को हटाकर दूसरे सचिव को नियुक्त करने की मांग की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ