छत से गिरकर हुई युवक की मौत : रात के अंधेरे में अनियंत्रित होकर गिर गया था, पुलिस ने मौत को संदिग्ध मान पोस्टमार्टम
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव में शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई हैं। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुस्टि कर दी। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं। मृतक बीना का रहने वाला हैं जो कुछ साल पहले परिवार सहित बांसखेड़ी गांव में आकर रहने लगा था। सरकार ने उन्हें रहने की जगह और मकान उपलब्ध कराये थे।
बांसखेड़ी गांव की रहने वाली सोमा आदिवासी ने बताया कि घर के बाहर आग से ताप रही थी। उसका देवर धनीराम आदिवासी रात में छत पर गया हुआ था। तभी वह पहले मंजिल की छत से नीचे गिर गया। गिरने के साथ तेज आवाज आई थी। जाकर देखा तो धनीराम जमीन पर पड़ा हुआ था। संभवता धनीराम अंधेरे के चलते छत से नीचे गिर गया था। वह और धनीराम की पत्नी नेहा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया था।
0 टिप्पणियाँ