Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : शराब को पैसे ना देने पर हैंडपंप से बांध कर मारा मुंह पर फेंकी पेशाब


शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिलरा गांव में शराब ना पिलाने पर भड़के लोगों ने मिलकर एक युवक की चप्पलों से पीट दिया। इतना ही नहीं उसे हैंडपंप से बांधकर उनके मुंह पर पेशाब फेंकी गई। करीब 2 घंटे तक युवक को हैंडपंप पर बांधकर रखा गया। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन उचित कार्यवाही नहीं हुई। आज पीड़ित युवक ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग हैं। 

हैंडपंप से बांधा फिर मुंह पर फेंका पेशाब -

करैरा थाना क्षेत्र के सिलरा गांव के रहने वाले 34 साल के इमरत पुत्र ओमकार जाटव ने बताया कि 28 नवंबर की दोपहर वह बीड़ी लेने चिरोंजीलाल की दुकान पर गया। तभी पीछे से कैलाश जाटव भी दुकान पर आ गया था। कैलाश ने उससे शराब पिलाने की बात कही थी। जब उसन पैसे ना होने की बात कही तो कैलाश गाली देने लगा। इसी दौरान नेतराम जाटव, सुमित जाटव, गोलू जाटव भी दुकान पर आ गए थे। इसके बाद चारों उसे चपल्लों से पीटते हुए हैंडपंप पर ले गए। यहां उन्होंने उसे हैंडपंप पर रस्सी से बांध दिया था। शराब ना पिलाने से भड़के कैलाश ने गिलास में पेशाब भरकर मेरे मुंह पर मार दी थी। बाद में सूचना के बाद करैरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया था। करैरा थाने में जाकर इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन थाने के कहे अनुसार शिकायत दर्ज नहीं की हैं। इसी के चलते आज उचित कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा हैं।   

दोनों पक्षों में पुराना विवाद -

बताया गया हैं कि एक पक्ष की लड़की को लेकर दूसरे पक्ष का लड़का भाग गया था। इसके लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा हैं। बताया गया हैं कि इमरत जाटव भी उस दिन शराब के नशे में धुत्त था। करैरा थाने में पदस्थ एएसआई ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। पेशाब फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हैं। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ