शिवपुरी में शाम शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला रातभर रहा जारी : पारे में आई गिरावट, दिन तापमान में हो रहा हैं उतारचढ़ाव
शिवपुरी में शुक्रवार की शाम से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला रुक रुक कर रात भर चलता रहा आज शनिवार की सुबह भी रिमझिम फुहार गिरी थी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। जिससे पारा 12 डिग्री तक लुढ़क गया था। वहीँ आज दोपहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक ही पहुंच सकेगा। रात हुई बारिश के बाद आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। अल सुबह रिमझिम फुहार गिरने के चलते लोग सैरसपाटे के लिए कम ही निकले थे। हालांकि आज मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़ आज जिले में बारिश नहीं होगी।
लगातार हो रहा हैं मौसम में बदलाव -
शिवपुरी के मौसम बदलाव देखने को मिल रहा हैं। यहां गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन मौसम में आया और शनिवार की दोपहर 4 डिग्री का इजाफा करते हुए दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़ आज शनिवार के दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीँ अगले तीन दिनों में दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री तक ही पहुंच सकेगा।
0 टिप्पणियाँ