शिवपुरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई स्मैक की बाजार कीमत करीब 1.21 लाख रुपये आंकी गई है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि मुखबिर से गल्ला मंडी में स्मैक बेचने की सूचना की मिली थी। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पकड़ा था। आरोपी के पास 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी ने अपना नाम बल्लो उर्फ भगवान सिंह कुशवाह बताया था। आरोपी बल्लो उर्फ भगवान सिंह कुशवाह ग्राम वांसगढ़ का रहने वाला है। वह पहले भी अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे स्मैक के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ