Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पन्ना की सीमेंट फैक्टी में नशे की सामग्री नष्ट : शिवपुरी पुलिस ने 2024 में पकड़ा था 8.35 करोड़ का स्मैक, डोडा चूरा, गांजा और शराब

शिवपुरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जप्त किए गए 8.35 करोड़ के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया। यह प्रक्रिया पन्ना जिले की जेके सीमेंट प्लांट में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौर की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसके साथ ही ग्वालियर जोन के गुना, अशोकनगर और ग्वालियर जिले में जप्त किए गए मादक पदार्थों का विनष्टीकरण भी किया गया।

8.35 करोड़ का 4637 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट -

विनष्टीकरण के दौरान कुल 4637 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इनमें स्मैक, डोडा चूरा, गांजा आदि शामिल थे। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले भर से पुलिस ने 75 किलोग्राम डोडा चूरा, 1 किलो 396 ग्राम स्मैक, 134 किलोग्राम गांजा, 56847 लीटर शराब जप्त की गई थी। इनकी कुल कीमत लगभग 8.35 करोड़ आंकी गई है। एसपी ने बताया कि इस वर्ष भी नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ