भाजपा कार्यालय पहुंचे नव नियुक्त जिला अध्यक्ष : जोरदार हुआ स्वागत, बोले - जो जिम्मेदारी मिली उसे साथ मिलकर निभाएंगे
शिवपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक जसवंत जाटव की ताजपोशी भाजपा द्वारा सोमवार को कर दी गई थी। इसके बाद आज मंगलवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव दो बत्ती चौराहा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।
सिंधिया समर्थक हैं जसवंत जाटव -
उल्लेखनीय हैं कि भाजपा ने आखिरकार जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक जसवंत जाटव की ताजपोशी कर दी हैं। जसवंत जाटव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रहे हैं। जिन्होंने 2018 में बतौर कांग्रेस विधायक के रूप में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस की सरकार गिराकर शिवराज सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि उप चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने 30 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था। इसके बाद उन्हें कुक्कुड विकास निगम का अध्यक्ष भाजपा सरकार में बनाया गया था। जसवंत जाटव ने 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकिट की मांग की थी। लेकिन उनकी जगह भाजपा ने रमेश खटीक को टिकिट दे दिया था। चुनाव में रमेश खटीक भाजपा के चयन पर खरे उतरे थे।
साथ चलकर करेंगे काम - जसवंत जाटव
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संभोदित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, सीएम मोहन यादव और विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उन्हें जिला अध्यक्ष बनाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीती निति, भाजपा के सिद्धांत, बासुदेव कुटुंब की सोच के साथ वह भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जो कारवां लाकर यहां तक छोड़ा हैं वह इस कारवां को केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रदेश नेतृत्व में जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ओर ऊचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
0 टिप्पणियाँ