शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के नई तहसील के सामने NH-46 पर ड्राइवर को नींद का झोखा आने से कंटेनर पलट गया। इस घटना कंटेनर सवार एक महिला और उसकी 12 साल की नातिन गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीँ महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया हैं।
देहरदा गांव की रहने वाली नारायणी कुशवाह ने बताया कि उसकी सास फूलवती कुशवाह और 12 साल की बेटी रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसका देवर रत्नेश कंटेनर चलाता हैं। वह उसके साथ कंटेनर में सवार होकर बापस गांव लौट रहे थे। तभी बदरवास की नई तहसील के सामने देवर को नींद का झोखा आ जाने से कंटेनर पलट गया था। इस दुर्घटना में सास फूलवती गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीँ उसकी बेटी के सिर 8 टांके आये हैं। इस घटना में देवर को मामूली चोंटे आई थी। सास को ग्वालियर तो वहीँ बेटी का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं।
0 टिप्पणियाँ