Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बीमार पत्नी का पति नहीं बना सहारा : मायके छोड़कर भाग गया था पति, पत्नी की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिवपुरी शहर की रहने वाली 29 साल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मायके में उपचार चल रहा था। उसका पति उसे मायके में छोड़कर चला गया था। विवाहिता के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के राजेश्वरी रोड की रहने वाली व्याख्या शर्मा की शादी साल 2019 में भोपाल के रहने वाले सुशांत शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद व्याख्या बीमार रहने लगी थी। उसके कोई बच्चा भी नहीं हुआ था। उसके पति सुशांत शर्मा ने अपनी पत्नी का उपचार भी ठीक तरीके नहीं कराया था। पिछले अगस्त माह में उसका पति सुशांत शर्मा अपनी पत्नी को बीमारू हाल में मायके छोड़ कर चला गया था। तभी से व्याख्या का इलाज उसके मायके वाले करा रहे थे। व्याख्या के साथ आखिरी समय में भी उसका पति सुशांत भोपाल से उसे देखने नहीं आया। आज व्याख्या की मौत हो गई। आज परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ