Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सुबह पुजारी पर हमला श्याम को गांव के बाहर संदिग्ध परस्थिति में मिली लाश

 बेहरावदा में दहशत में ग्रामीण : पुजारी पर हमला फिर ग्रामीण का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

               वीरेन्द्र यादव 

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के  बेहरावदा गांव में शुक्रवार को हुई दो घटनाओं से गांव में तनाव का माहौल है। सुबह गांव के मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी वीरेंद्र शर्मा (40) पर हमला हुआ, जबकि शाम को गांव के बाहर वीरेंद्र यादव (35) का शव संदिग्ध हालत में मिला। माना जा रहा है कि दोनों वारदातों को अंजाम एक ही आरोपी ने दिया है। पुजारी पर हमला करने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज करके निपटी ही थी कि गांव के बाहर एक ग्रामीण की खून से लतपथ लाश मिली। ग्रामीणों की माने तो दोनों वारदातों को अंजाम एक ही आरोपी द्वारा दिया गया है। फिलहाल पुलिस सनकी आरोपी की तलाश कर रही है।

सुबह पुजारी पर हमला - 

जानकारी के अनुसार, पुजारी वीरेंद्र शर्मा को गांव के ही कन्हैया यादव के स्वजनों ने चाय के लिए आमंत्रित किया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और पुजारी पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया।

शाम को मिला ग्रामीण का शव - 

शाम को वीरेंद्र यादव का शव गांव के बाहर मिला। वह भैंस चराने के लिए गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की तो शव बरामद हुआ।

कोलारस एसडीओपी विजय यादव  का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। पुजारी पर हुए हमले के संदिग्ध कन्हैया यादव की तलाश जारी है। दूसरी घटना में शव मिलने का मामला भी जांच के दायरे में है। गांव में यह चर्चा है कि इन घटनाओं का आपस में संबंध हो सकता है। पुलिस ने इन बिंदुओं पर भी पड़ताल शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ