Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पर EOW की कार्यवाही

खबर शिवपुरी जिले से आ रही है जहां बताया जा रहा है EOW की बड़ी कार्यवाही हुई है 


शिवपुरी । खबर शिवपुरी के पिछोर स्वस्थ केंद्र के मैनेजर को रंगे हाथ EOW ने पकड़ लिया है बताया जा रहा है यह कार्यवाही ग्वालियर की EOW टीम के द्वारा की गई है।

सूत्रों से खबर है की,  सीएचओ रिंकी लोधी से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अखिलेश कनेरिया ने पीबीआई और जन आरोग्य के कार्य सहित अन्य कार्य का भुगतान करने के नाम पर 10 प्रतिशत राशि 24500 की रिश्वत की मांग की गई थी। सीएचओ रिंका लोधी ने इसकी शिकायत EOW ग्वालियर में दर्ज कराई थी।

इसके बाद EOW की टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। सीएचओ रिंका लोधी जब पहली किस्त के 10000 रुपए लेकर बीपीएम के दफ्तर पहुंची, तभी EOW की टीम ने अखिलेश कनेरिया को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में बीपीएम के हाथ रंगे हुए पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। EOW अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ