Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : महिला के चरित्र पर शंका : पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला जिला अस्पताल में उपचार जारी

शिवपुरी में एक पति ने चाकू से पत्नी की दोनों आंखों पर वार किए। उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह चाकू मारा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये घटना जिले के पोहरी कस्बे की है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार को आरोपी ने पत्नी से उसका मोबाइल मांगा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित की उम्र करीब 24 वर्ष है। तीन साल पहले उसकी शादी छोटू खान नाम के शख्स से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

महिला का इलाज कर रहे डॉ. संजय राठौर ने कहा- उसकी आंख, प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान हैं। हालांकि, आंखें सुरक्षित हैं लेकिन पलकों पर टांके लगाने पड़ेंगे।

पड़ोसियों ने दी मायके पक्ष को सूचना

पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।

टीआई रजनी सिंह चौहान का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। घायल और परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिता बोले- 5 लाख की शादी की थी

महिला के पिता ने बताया कि बेटी की करीब 5 लाख की शादी की थी। इसमें बाइक, 51 हजार नकद दिए थे। करीब एक साल से राशन सहित अन्य छोटी-मोटी मदद करते रहते थे। घायल महिला चार बहन और एक भाइयों में तीसरे नंबर की है।

उसकी छोटी बहन के पति ने बताया- मैं उनके पड़ोस में ही रहता हूं। आरोपी वारदात के बाद मेरे पास पहुंचा था। कहा था कि मार कर आ गया हूं। मैं उनके घर पहुंचा तो महिला पलंग की नीचे कंबल में खून से सनी हुई पड़ी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ