Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : डीआईजी अमित सांघी ने किया वार्षिक निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

 


Shivpuri News : पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ग्वालियर रेंज अमित सांघी शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए शिवपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्षिक परेड का निरीक्षण किया और सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों की परेशानियों का शीघ्र समाधान किया जाए। इस मौके पर एसपी अमन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। वहीँ डीआईजी अमित सांघी ने वेहतर कार्य के लिए तीन थाना प्रभारियों का सम्मान भी किया हैं। जिनमें पिछोर थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई को 634 किलो गांजा पकड़ने की कार्यवाही, सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे को लूट के मामले में आगरा के बदमाशों की गिरफ्तारी पर वही सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया को किसान के साथ हुई लाखों की लूट का खुलासा करने पर सम्मानित किया। 

निरीक्षण के दौरान डीआईजी करैरा थाना भी पहुंचे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण रजिस्टरों, हवालात एवं अपराध रिकॉर्ड का अवलोकन किया। साथ ही पुलिस व्यवस्थाओं को परखा और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतें और जिन मामलों में गिरफ्तारी बाकी है, उनमें शीघ्र कार्रवाई करें।

पुलिस बीट सिस्टम को मजबूत करने पर जोर - 

मीडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी अमित सांघी ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने विशेष रूप से बीट सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षक स्तर पर भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इससे अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ