Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सीवर लाइन के गड्ढे में गिरा बाइक चालक गंभीर घाल जिला अस्पताल में उपचार चल।

शिवपुरी शहर के कोतवाली थानांतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस लाइन के पास एक खुले चेम्बर में राहगीर की बाइक गिर गई। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिंहनिवास गांव का रहने वाला संजय रावत शनिवार की  रात करीब 9 बजे स्टेशन की तरफ से अपनी बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कई दिनों से रोड पर खुले पड़े सीवर के चेम्बर पर उसकी बाइक जा गिरी। हादसे में युवक घायल हो गया। युवक को वहां से गुजर रहे अर्पित, दीक्षित, दीपेंद्र राजपूत, अमन चौहान आदि ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां आज रविवार की सुबह 8 बजे उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है। 

खास बात यह है कि यह चेम्बर पिछले कई महीनों से खुला पड़ा हुआ है परंतु जिम्मेदारों ने इसे बंद करने की बजाय इस पर झाड़ियां रख दी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ