दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी, सास सहित तीन गिरफ्तार : युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया था, तालबेहट में छिपे थे
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना पुलिस ने 21 वर्षीय जयंत लोधी आत्महत्या मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों तालबेहट में छुपे बैठे थे। इससे पहले आरोपी ससुर हेमराज लोधी को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका था।
यह है पूरा मामला -
ग्राम पिपरौदा आलम निवासी बबलू लोधी ने अपने बेटे जयंत कुमार लोधी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 सितंबर 2024 को ग्राम दशेरिया के हार में एक नाले के पास नरकंकाल मिला, जिसकी पहचान कपड़ों और जूतों के आधार पर जयंत लोधी के रूप में की गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें जयंत ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
डीएनए रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर मायापुर पुलिस ने 108.3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में 19 फरवरी 2025 को आरोपी ससुर हेमराज लोधी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 27 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर यूपी के तालबेहट से मृतक की पत्नी साक्षी लोधी, सास देशवती उर्फ केशवती लोधी और चाचा ससुर राजाराम लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ