Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा ड्राइवर घायल।

लुकवासा चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक पलटा : ड्राइवर घायल, एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो कर गवा चुकी है दो की जान

शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एनएच-46 पर देहरदा गांव के पास आज रविवार शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक गुना से शिवपुरी की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी एक बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। महाराष्ट्र से बिहार जा रही एक एंबुलेंस यहां हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें ड्राइवर और एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की हालत खराब होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ