Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अवैध मुरम, रेत परिवहन एवं उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण किया पंजीबद्ध

मौके पर पहुंचकर खनिज विभाग की टीम द्वारा पनडुब्बी को किया नष्ट


खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से है जहां बताया जा रहा है कि खनिज विभाग ने बड़ी करते हुऐ नदी से रेत निकाल रही पनडुब्बी को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया है और दो ट्रैक्टर _ट्रॉली सहित जप्त कर थाने पर पुलिस सुरक्षा में रख दिया है ।

शिवपुरी। मिली जानकारी अनुसार हम आपको बता दें कि 22 22025 को कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के आदेश अनुसार तहसील करैरा की ग्राम बाघेत्री अव्वल में प्राप्त हो रही अवैध  मुरम की शिकायतों के आधार पर मौका निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय मौके पर चार ट्रैक्टर खनिज मोरम का  अवैध परिवहन करते हुए पाए गए जिसमें से खनिज दल को देखकर तो ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से भाग गए तथा दो ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग के निरीक्षक सोनू श्रीवास एवं उनके दल द्वारा जप्त कर थाना करेरा की सुरक्षा में रखा गया है इसी क्रम में अवैध रेत उत्खनन के संदर्भ में कार्रवाई करते हुए ग्राम झंडा चंद्र पत्ता में खनिज रेट का उपकरण करते हुए एक पनडुब्बी मौके पर पाई गई जिसका कोई भी मलिक आना हक जताने वाला व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं हुआ अतः अज्ञात की स्थिति में युक्त पनडुब्बी को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया गया ताकि पुणे युक्त पनडुब्बी का उपयोग रेत उत्तरण के कार्य में ना किया जा सके जप्त किए गए वहां दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अगले कार्य दिवस में कलेक्टर न्यायालय में अर्थ दंड राशि निर्धारण हेतु प्रेषित किए जाएंगे आज की युक्त कार्रवाई में खनिज दल में सिपाही रघुराज सिंह गुर्जर शिशुपाल सिंह बेस्ट रवि नायर वाहन चालक दीपक शर्मा एवं अरविंद जाटव शामिल रहे जिनके द्वारा की गई कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ