Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बदरवास वीडियो वायरल मामला : नशे में धुत युवक ने की थी दुष्कर्म की कोशिश आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बदरवास मै महिला से सरेराह छेड़छाड़ का मामलाः नशे में धुत युवक ने की थी दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

शिवपुरी में दो दिन पहले एक युवक ने सरेराह एक महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 12 फरवरी की शाम बदरवास थाना क्षेत्र की है, जब एक महिला बदरवास के रिजौदी रोड पर स्थित राशन की दुकान की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद बदरवास पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की पहचान की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कल्ला केवट के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ