बस स्टैंड पर खड़ी बस में मिला तीन दिन पुराना शव : पुलिस ने जालौन के रहने वाले के रूप में की पहचान, नपा के पानी के टैंकर का था ड्राइवर
शिवपुरी शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में तीन दिन पुरानी लाश कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम बरामद की थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। आज रविवार को कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान सरमन सेंगर के रूप में की हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
जानकारी के मुताबिक़ सरमन सेंगर पुत्र महाराज सिंह सेंगर (56) यूपी के जालौन जिले का रहने वाला था। जो शिवपुरी में नगर पालिका के पानी के टेंकर का अस्थाई ड्राइवर था। कुछ साल पहले से उसने यह काम छोड़ दिया था। सरमन सेंगर को अक़सर बस स्टैंड क्षेत्र में देखा जाता रहा हैं। रविवार की शाम सरमन का शव बस स्टैंड के भीतर कल्पना ट्रैवल्स की कई दिनों से खराब खड़ी बस में से पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस मृतक की पहचान कर जालौन में उसके परिवार को सूचना दी थी। आज रविवार परिजन शिवपुरी पहुंचे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ