Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : ट्रक की टक्कर से चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त

 


शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने बैक करते समय चार कारों में टक्कर मार दी, जिससे चारों कार क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही इस घटना में कार सवार किसी को भी को चोट नहीं आई है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने ट्रक जप्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

धौलपुर मनिया के रहने वाले नीरज सिंह (26) ने बताया कि वह 5 फरवरी को अपनी कार (यूपी 70 जीके 8949) से इंदौर से धौलपुर जा रहा था। 6 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे वह शिवपुरी से ग्वालियर मार्ग पर मुड़खेड़ा टोल प्लाजा से पहले एक होटल पर चाय पीने के लिए रुका।

उसके पीछे अन्य तीन वाहन—अर्टिका (एमपी 07 जेडएन 5296), सियाज (एमएच 40 एआर 6169) और हार्वेस्टर (एमएच 14 टीसीएल 238)—भी खड़े थे। इसी दौरान होटल के सामने खड़ा ट्रक (आरजे 42 जीए 0413) अचानक पीछे की ओर बैक हुआ और चारों गाड़ियों से टकरा गया, जिससे सभी कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ