Music

BRACKING

Loading...

MP TOP NEWS : दर्दनाक हादसा : पिता-पुत्री की मौत, 10 घायल

 


कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप बस से टकराई, एमपी के पिता-पुत्री की मौत, 10 घायल

 कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैक्स आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। इस हादसे में शिवपुरी की महिला और ईसागढ़ निवासी उनके पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के ईसागढ़ व शिवपुरी के 12 श्रद्धालु एक फरवरी को कुंभ स्नान के लिए निकले थे। प्रयागराज में स्नान के बाद वे वाराणसी काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चित्रकूट जा रहे थे। अजगैन क्षेत्र में चमरौली गांव के पास श्रद्धालुओं की जीप आगे चल रही महोबा डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी लगने के कारण जीप बेकाबू हो गई और यह दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में सवार 55 वर्षीय सुरेश तिवारी निवासी ईसागढ़, जिला अशोकनगर और उनकी 35 वर्षीय बेटी राधा व्यास निवासी हम्माल मोहल्ला शिवपुरी, मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।

10 श्रद्धालु घायल, 2 की हालत गंभीर - 

हादसे में पत्नी ओमवती समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ओमवती को गंभीर हालत में कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घायलों की सूची:

विमला सिंह पत्नी विनोद, निवासी शिवपुरी, मध्यप्रदेश, परमाण सिंह पुत्र राजूनाथ सिंह मध्यप्रदेश, भगवती पत्नी जगदीश निवासी ईसागढ़, सतीश मध्यप्रदेश, रानी, अंश, अनिका, चालक शिवा, ओमवती, सुषमा भार्गव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ