Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कपड़ा व्यापारी का जयपुर से अपहरण शिवपुरी में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

  इंदौर के कपड़ा व्यापारी पवन जैन का जयपुर से अपहरण शिवपुरी मै पुलिस ने किया अपहरण कर्ताओ से मुक्त।

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से है जहां बताया जा रहा की इंदौर के कपड़ा व्यापारी पवन जैन को पैसों के लेनदेन के विवाद में अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें शिवपुरी के सतनवाड़ाखुर्द गांव से मुक्त करा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया है।

व्यापारी पवन जैन 19 फरवरी को व्यापारिक कार्य से जयपुर गए थे। 23 फरवरी को बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी पत्नी आरती जैन से फिरौती मांगी। आरती ने 27 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिवपुरी पुलिस को सूचना मिली कि सतनवाड़ाखुर्द में एक कार में कुछ संदिग्ध लोग हैं। पुलिस ने जब कार में बैठे लोगों से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पवन जैन ने पुलिस को बताया कि ये लोग उनका अपहरण करके लाए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गजराज अहिरवार (32), दीवान अहिरवार (30) और बाबूलाल अहिरवार (47) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, व्यापारी और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद था। आरोपियों ने कई बार पैसों की मांग की थी। भुगतान न मिलने पर उन्होंने अपहरण की योजना बनाई।आरोपी पहले व्यापारी को राजगढ़ ले गए। फिर उन्हें कार में बैठाकर शिवपुरी लाए। इस दौरान वे लगातार उनकी पत्नी से फिरौती मांगते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ