शिवपुरी|जिले में लगातार अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए आम जन द्वारा विरोधी किया जाता रहा है परन्तु शराब माफियाओं द्वारा सब को सेटल कर चालू किया जाता है। बही आज शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 2 बजे थाना प्रभारी राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा की क्षेत्र में खुलेआम अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों की साथ आई महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में लोग आए दिन झगड़े करते हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। नशेड़ियों के डर से महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
0 टिप्पणियाँ