समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिये शिवपुरी जिले के किसान भाई 31 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये घोषित किया गया है, जो पिछले साल से 150 रूपये अधिक है।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने खाद्य विभाग सहित उपार्जन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। स्थानीय अमले के माध्यम से भी किसानों को पंजीयन के लिये जागरूक किया जाए। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 33 पंजीयन केंद्र भी बनाए गए हैं। खरीदी केन्द्रों पर किसानों को पंजीयन कराने में कोई असुविधा न हो यह निर्देश दिए हैं।इन माध्यमों से भी कर सकते हैं पंजीयन
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसानों के पंजीयन के लिये जिले में 33 उपार्जन केन्द्र हैं। उपार्जन केन्द्रों के अलावा किसान घर बैठे ही अपने एंड्रॉयड फोन से किसान एप के जरिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय जनपद पंचायत और तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर निशुल्क पंजीयन की सुविधा है। साथ ही एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं सीएससी केन्द्रों इत्यादि के माध्यम से भी सशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ