Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भागवत कथा में सोने के लॉकेट चोरी का मामला , पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार

शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने भागवत कथा में नाबालिकों के गले से सोने की लॉकेट की चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा चोर फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पिछोर के बाचरौन गांव के बीजासन माता मंदिर पर चल रही भागवत में 2 मार्च को अभि साहू पुत्र सोनू साहू और तीन मार्च आरुषि साहू के गले से सोने के लॉकेट अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे। इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी।

पिछोर थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई ने बताया कि नाबालिग बच्चों के गले से चोरी की वारदात को दो चोरों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने लॉकेट चोरी करने वाले विवेक उर्फ दम्मा पुत्र भूरेलाल बंशकार निवासी नयागाँव थाना खनियाधाना को गिरफ्तार कर उसके पास से एक सोने की लाकेट के साथ गिरफ्तार किया एवं उसका एक साथी राहुल लोधी पुत्र रामकुमार लोधी निवासी भौंरट थाना खनियाधाना का फरार है। जिसे गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ