शिवपुरी जिले के थाना बदरवास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को खोज निकाला और सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी विकास यादव को डायल 100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाले रेटिया आदिवासी, निवासी ग्राम रेझागढ़ ने बताया कि उनके परिवार के दो नाबालिग बच्चे कालिया आदिवासी (5 वर्ष) और गुनटी आदिवासी (7 वर्ष) घर से कहीं चले गए हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास यादव ने तत्काल एक टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते दोनों बच्चे बामौर हाईवे रोड पर मिल गए। पुलिस टीम ने बच्चों से पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित उनके गांव ग्राम गढ़ ले जाकर परिजनों को सौंप दिया।

0 टिप्पणियाँ