शिवपुरी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बुधवार से स्कूलों का समय बदला गया है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को स्कूलों के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक लगेंगे स्कूल
जिले में लगातार बढ़ते तापमान से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। जिसे देखते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, नवोदय और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की क्लासें अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी।
दो पालियों में लगने वाले स्कूलों का नहीं बदला समय
वहीं कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में लगती हैं वहां का समय नहीं बदलेगा। परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य भी पहले की तरह ही निर्धारित समय पर होंगे।
0 टिप्पणियाँ