जल गंगा संवर्धन अभियान में जन अभियान परिषद की टीम कर रही है सक्रिय भागीदारी
शिवपुरी, 6 अप्रैल 2025/जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण की दिशा में एक कदम है, जिसमें हर नागरिक को जोड़ने का उद्देश्य है,ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित बना सकें और भविष्य की पीढ़ी को जल संकट का सामना न करना पड़े। यदि इस अभियान में सभी मिलजुल कर आगे आएंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम भी हमें देखने को मिलेंगे।
जल गंगा संवर्धन अभियान में विभिन्न विभागों को भी सहभागी बनाते हुए जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान में जन अभियान परिषद की टीम की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा सकती है। जन अभियान परिषद से जुड़ी हुई नवांकुर संस्थाएं जनमानस को जोड़ने का काम कर रही हैं। नवांकुर संस्था मातृभूमि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा भजन मंडली के माध्यम से शिव मंदिर पर जन मानस को जल गंगा अभियान से जुडने के लिए प्रेरित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान पर मातृभूमि जन कल्याण सेवा समिति संचालक रजनीश तिवारी द्वारा लिखा हुआ गीत कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया। संगीत कलाकारों मे तवला पर राजेंद्र सिंह बुंदेला शिक्षक, हारमोनियम पर अभिषेक शर्मा सहयोगी मनदीप कुशवाह सहित जनभक्त मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ