Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : प्रेमी जोड़े ने शादी के बाद परिजनों पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लड़की ने वीडियो जारी कर अपने परिजनों पर पति और ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

गोशाला निवासी 24 साल के अर्जुन तोमर और 21 साल की खुशी चंदेल ने 15 जून 2025 को आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति से शादी कर ली। दोनों ने घर से भागकर शादी करने के बाद 24 जून को शिवपुरी आकर देहात थाना पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए।

ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खुशी ने वीडियो में बताया कि उसके परिजन शादी से नाराज हैं। वे उसके पति अर्जुन तोमर और ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खुशी ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पति या ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ कोई घटना होती है, तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ