Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : जिले में अभी तक 1031.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


जिले में अभी तक 1031.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी,शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1031.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 488.13 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 874.80 मि.मी., बैराड़ में 1093 मि.मी., पोहरी में 1023 मि.मी., नरवर में 1449.40 मि.मी., करैरा में 1073 मि.मी., पिछोर में 830 मि.मी., कोलारस में 857.50 मि.मी., बदरवास में 1162.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 923 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ