शिवपुरी, 11 अगस्त 2025/ शिवपुरी जिले में भी “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत विभागवार कार्यक्रम बनाकर इस अभियान को सुव्यवस्थित व प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें। उक्त आशय के निर्देश आज कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अभियान के आयोजित बैठक में दिए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के संबंध में जिले में आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, सहायक कमाण्डेंट सीआरपीएफ मनजीत ढोड़ी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि अभियान के द्वितीय चरण में लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की दृश्यता के लिये कार्य किये जायेंगे। तिरंगा बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे। अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों तथा वाहनों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जायेगा। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जायेंगे।
आज होगा तिरंगा रैली का आयोजन
जिला प्रशासन द्वारा आज मंगलवार 12 अगस्त को पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ की जाएगी। रैली में पुलिस, वन, एनसीसी, एनएसएस, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य समाज सेवी संगठन भी रैली में शामिल होकर अपना योगदान दें। रैली में सम्मिलित होने के लिए सभी प्रात: 10 बजे पोलोग्राउण्ड पर उपस्थित होगेंं। रैली प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। नगारिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे हर घर तिरंगा पोर्टल https://harghartiranga.com/ पर अपलोड करने के लिए रैली स्थल पोलोग्राण्उड पर सेल्फी बूथ भी रखे गए है। देश भक्ति के तरानों के द्वारा रैली का संचालन किया जायेगा
0 टिप्पणियाँ