शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुधवार मेडिकल एसोसिएशन (एमटीए) के चुनाव संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष को छोड़कर , सचिव, कोषाध्यक्ष और सह सचिव निर्विरोध घोषित किए गए। अध्यक्ष के पद पर दो नामांकन प्राप्त हुए थे। जिस पर चुनाव कराए गए।
अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराए गए। इन पदों के लिए ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी और फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र मौर्य ने नामांकन किए गए था। इनके चुनाव में इसके लिए 69 लोगों की सदस्यता है जिनमें से 61 लोगों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 44 वोट डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी तो वहीं 16 वोट डॉक्टर राजेन्द्र मौर्य को तो वहीं नोटा को 1 वोट डाले गए। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष घोषित किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारीगणों को अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चुनाव अधिकारी एनोटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. ईला गुजारिया, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत राखोन्डे, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार ने डॉ शैलेन्द्र रावल-सचिव, डॉ सिरस धीर- कोषाध्यक्ष, डॉ अरविंद करोलिया एवं डॉ शम्मी जैन- उपाध्यक्ष, डॉ कौशलेंद्र सिंह नरवरिया -संयुक्त सचिव निर्विरोध घोषित किया गया।
डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एमटीए चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों के वेलफेयर में काम करता है। इसका कार्यकाल दो साल का होता है। साथ ही चिकित्सा शिक्षकों की समस्याओं को हर संभव हल करने का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ