Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : मंत्री श्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में होगा एंटरप्रेन्योर एआई समिट- 2025

 


राजधानी भोपाल में TiE (The Indus Entrepreneurs) मध्यप्रदेश द्वारा एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 का आयोजन 6 सितम्बर को मैरियट होटल में किया जा रहा है। समिट में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह समिट उद्यमियों, स्टार्टअप्स, MSMEs और प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ा अवसर है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर अपने व्यवसाय को और अधिक स्मार्ट, तेज़ और स्केलेबल बनाना चाहते हैं।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

समिट-2025 सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। TiE MP के प्रेसिडेंट श्री सावन लड्ढा ने बताया कि यह समिट केवल AI को समझने तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें AI को वास्तविक रूप से लागू करने के लिए प्रैक्टिकल जानकारी और लाइव डेमो भी प्रस्तुत किए जाएंगे। व्यवसाय का भविष्य कैसे बदलेगा एआई प्रतिभागियों को ऐसी ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी और टूल्स से परिचित कराया जाएगा।जिन्हें वे सीधे अपने सेल्स, ऑपरेशन्स, ह्यूमन रिसोर्सेज़ और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में लागू कर सकते हैं।

श्री लड्ढा ने बताया कि लाइव डेमो, केस स्टडीज़ और इंटरएक्टिव सेशन्स के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि एआई आधारित सिस्टम से व्यवसायों की उत्पादकता और विकास की गति कैसे बढ़ाई जा सकती है।

समिट के मुख्य वक्ता श्री संजीव जैन होंगे।प्रख्यात सीरियल एंटरप्रेन्योर श्री संजीव जैन जिन्होंने अब तक 7 से अधिक टेक कंपनियाँ स्थापित की हैं। जिनमें मुख्य रूप से TNS (Technology Never Sleeps) और CEOITBOX शामिल हैं। साथ ही श्री जैन ने Honda, Mitsubishi, L\&T, IOCL, GMR और भारतीय रेल जैसी अग्रणी कंपनियों को अत्याधुनिक तकनीकी समाधान प्रदान किए हैं।

TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ किया जाएगा।

इन कंपनियों के लिए यह समिट विशेष उपयोगी

स्टार्टअप्स, MSMEs, बिज़नेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर, HR, फाइनेंस, ऑपरेशन्स प्रोफेशनल्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, IT, रिटेल और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के लिए विशेष उपयोगी है। अधिक जानकारी, पंजीकरण और इच्छुक प्रतिभागी (https://eais.ceoitbox.com) उक्त लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ