Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- 4 माह से नहीं मिला राशन, पूर्व सेल्समैनों पर लगाया राशन हड़पने का आरोप

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के ग्राम कनाखेड़ी के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान (कोड नं. 050192) पर पदस्थ रहे पूर्व सेल्समैन मस्तराम परिहार और सहायक सेल्समैन मेहरवान कुशवाह ने पिछले जून 2025 से अब तक गरीब उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री नहीं दी।

ग्रामीणों ने कहा कि सेल्समैनों ने केवाईसी कराने के नाम पर कुछ लोगों से अंगूठे मशीन पर लगवा लिए, लेकिन उन्हें तीन माह का राशन नहीं दिया गया। अब जब नए सेल्समैन मोहन यादव और धर्मवीर यादव दुकान पर आए तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि पिछला राशन बकाया नहीं है, केवल इस माह का राशन मिलेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सेल्समैनों ने उनके हिस्से का राशन हड़प लिया है, जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के गरीब परिवारों को पेट पालने में भारी परेशानी हो रही है। जब उन्होंने पुराने सेल्समैनों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए और बाद में स्थानांतरण करवा लिया।

ग्राम कनाखेड़ी के रामहेत आदिवासी, बैजनाथ चिडार, घनश्याम जाटव, सुघर सिंह जाटव, कमलेश चिडार सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि पूर्व सेल्समैनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और पिछले तीन माह का बकाया राशन दिलाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ