Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोलारस अंतर्गत नवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल की धमकी मामले मे.FIR

 

शिवपुरी के कोलारस नगर में 9वीं कक्षा की छात्रा के ब्लैकमेल का मामला अब दुष्कर्म तक पहुंच गया है। 

हम आप को बता दे की बुधवार रात वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी गई थी जिस को कोलारस स्वस्थ्य केंद्र से रेफर कर उसे जिला अस्पताल के आईसीयू  मे भर्ती किया गया ।जानकारी अनुसार हम आप को बता दे की   इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने छात्रा को अपना शिकार बनाने के लिए कैफे हाउस का इस्तेमाल किया था।

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 जुलाई को आरोपी नीरज जाटव ने संस्कार कैफे, जगतपुर पर उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद से नीरज लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूलता रहा। छात्रा ने घर से थोड़ा-थोड़ा करके आरोपी को 15 से 20 हजार रुपए दिए।छात्रा का आरोप है कि 12 अगस्त को नीरज ने फिर उसे संस्कार कैफे बुलाया और ऊपर वाले कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की दी थी पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी नीरज जाटव के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/2025 दर्ज किया है। उस पर बीएनएस की धारा 65(1), 74, 78, 308(4), 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66(ई) और पाक्सो एक्ट की धारा 3, 4(2), 7, 8, 11(iv), 12 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है जानकारी अनुसार हम आप को बता दे की यहा घटना दोनों वार छात्रा के साथ कैफे में हुई। इस घटना के  बाद से ही कोलारस नगर में संस्कार कैफे के खिलाफ व्यक्तियों का रोष व्याप्त है। कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुई है पुलिस जांच में संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ