Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शहर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कई जगहों पर चला प्रशासन का डंडा

शिवपुरी नगरीय प्रशासन ने बुधवार को शहर की अलग-अलग जगहों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही  की।


शिवपुरी नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि पुरानी शिवपुरी के दशहरा मैदान की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी तरह नीलगर चौराहा, थीम रोड पर कत्था मिल के सामने और कटमाई क्षेत्र से हाथ ठेले हटाए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर भी अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों पर कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि बीते माह कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तय बिंदुओं पर तुरंत अमल किया जाए। बैठक में प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने, मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण, एकांकी मार्ग का निर्धारण, बस स्टैंड व हॉकर्स जोन की व्यवस्था और ऑटो किराया तय करने जैसे अहम फैसले लिए गए थे। इन्हीं आदेशों के तहत नगरीय प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही  की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ