मां के नाम पर लगाया गया हर पेड़ हमारी श्रद्धा का प्रतीक : सिंधिया
शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचे सिंधिया
शिवपुरी । शहर में विगत दिवस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कैलाश वासी श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया वाटिका का उद्घाटन पौधारोपण करके किया गया l एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सिंधिया द्वारा अपनी मां की तस्वीर पर सर्वप्रथम दीप प्रचलन कर एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उनके द्वारा अपनी मां की याद में एक पेड़ मां के नाम पौधे का रोपण इस वाटिका में किया गया। उक्त कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की जन भागीदारी अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ की मेंबर उपस्थित रहे । इस मौके पर सिंधिया ने विद्यार्थियों का आवाहन करते हुए उनसे पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का अनुरोध किया और आगे महाविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ उपस्थित होकर उनसे संवाद करने का भी वादा कियाl कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विधायक गण एवं वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रेस और मीडिया के लोग भी उपस्थित रहे
महाविद्यालय परिवार की ओर से एवं जन भागीदारी सदस्यों की ओर से श्रीमंत का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंटकर के स्वागत किया गया l इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे l जन भागीदारी अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि गुप्ता द्वारा श्रीमंत को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा महाविद्यालय परिवार की ओर से भी श्रीमंत को स्मृति चिन्ह बैठ किया गया l
इस मौके पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि
माँ के नाम पर लगाया गया हर पेड़ हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। यह न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे पौधारोपण को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वटवृक्ष बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान कन्या महाविद्यालय श्रीमत महाराज के नाम से गूंज उठा छात्राओं ने जय जयकार के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान जन भागीदारी अध्यक्ष और सदस्य गण के अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एनके जैन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन डॉक्टर खंडेलवाल वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एस राठौड़ प्रोफेसर प्रदीप भार्गव मनोज जैन रेनू राय और अनीता कैमूर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहाl
डॉ रश्मि गुप्ता ने फोटो भेंट किया तो गदगद हो उठे सिंधिया
*केंद्रीय मंत्री सिंधिया जब प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम उपरांत जब जन भागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता ने उन्हें उनकी मां के साथ एक बचपन की फोटो भेंट की तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया प्रसन्न हो गए । इस दौरान जन भागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता ने सांसद सिंधिया को ज्ञापन सौंप कर अपने कॉलेज में प्रोफेसर की कमी खास तौर पर कॉमर्स विषय में एकमात्र प्रोफेसर होने की जानकारी भी दी।जिस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उनकी समस्याओं का शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया और मौके पर उपस्थित छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया। इस मौके पर सीमा शिवहरे ,गायत्री राठौर (जन भागीदारी सदस्य),शैलजा लवंगीकर , बबीता जाटव, शोभा शर्मा, सीमा शाक्य, ममता राठौड़, कल्पना पाराशर, सोमवती इत्यादि सदस्यगण भी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ