खबर शिवपुरी जिले से आ रही जंहा बताया जा रहा है की सलैया डामरौन गांव में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।
मृतक की पहचान भाईसाहब जाटव (35) के रूप में हुई है। उनका रामजीलाल पाल और उसके परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि भाईसाहब ने रामजीलाल के पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे नाराज होकर रामजीलाल और उसके परिजनों ने भाईसाहब को घर में बंधक बना लिया। फिर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
दिनारा टीआई अमित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

0 टिप्पणियाँ