सीहोर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 95/25 मे जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपी रामहेत रावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
शिवपुरी. सीहोर थाना अंतर्गत फरियादी गजेन्द्र रावत पुत्र रामस्वरूप रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम सूढ थाना सीहोर नें उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी पुष्पेन्द्र रावत, प्रशांत रावत, अरविन्द रावत व उनके 03 साथियो के साथ फरियादी व उनके परिजनो के साथ जान से मारने की नियत से एक राय होकर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 95/25 धारा 109(1),191(2),191(3),190,115(2),118(1),296,351 (3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिह राठौड़ द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सीहोर उनि विवेक यादव द्वारा आरोपी रामहेत रावत पुत्र रणवीर रावत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सुनारी थाना बडौनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर आरोपी से लाठी जप्त की गई बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है

0 टिप्पणियाँ