Music

BRACKING

Loading...

शशांक गुप्ता बने अग्रवाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष, समाज बंधुओं ने दीं बधाईयां Shivpuri News :

 कोलारस। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन जयंति धूमधाम से मनाई गई। जिसको लेकर अग्रवाल धर्मशाला में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। साथ ही अग्रवाल समाज के नवीन अध्यक्ष का चयन भी किया गया। अग्रवाल समाज के सभी समाजसेवियों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध रूप से शशांक गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। अध्यक्ष के निर्विरोध चयन प्रिक्रिया से अग्रवाल समाज में एकजुटता और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। जहां बिना किसी प्रतिस्पर्धा के युवा के रूप में शशांक गुप्ता का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। समाज बंधुओं ने माला पहनाकर शशांक गुप्ता का सम्मान किया। अग्रवाल समाज के वर्तमान अध्यक्ष महावीर जैन ने भी शशांक गुप्ता का इस अवसर पर अभिनंदन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष शशांक गुप्ता ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।। शशांक गुप्ता के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद कई समाज बंधुओं ने उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं। जिनमें गोपाल वैश्य ठेकेदार, मोहन अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, अमित गुप्ता, सोनू जैन, प्रहलाद गोयल, संजीव गोयल, रोहित वैश्य, आलोक गुप्ता, महेश गुप्ता, महावीर जैन, संजीव जैन, हार्दिक गुप्ता, गोविंद सिंघल, रोहित गर्ग, रोहित वैश्य, सचिन वैश्य, नीलेश गुप्ता, पराग जैन सहित सभी समाज बंधु शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ